Vaishali News: लोक आस्था का महापर्व छठ उदयमान सूर्य के अध्रर्य के साथ समपन्न।

Vaishali News: The Mahaparava of the folk faith is endowed with the act of the sixth rising sun.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।महुँआ-चार दिवसीय छठ महाव्रत के आज उदयमान सूर्य के अधर्य के साथ संपन्न हो गया।दिन छठ महाव्रत का समापन कर छठव्रती महिलाओं ने विभिन्न देवी मंदिरों मे जाकर पूजा-अर्चना किया तथा उसके उपरांत पारण किया।महुँआ अनुमंडल मुख्यालय के काली घाट,धोविया घाट,गो्विन्दनगर मुहल्ला,पुल घाट,कोईरिया घाट,पकड़ी घाट,हजमा घाट आदि छठ घाटो पर छठव्रतियों ने अधर्य दान किया।छठ महापर्व को लेकर पूजन सामग्री एवं अन्य सामानो की खरीदारी को लेकर महुँआ बाजार मे जाम की स्थिति बनी रही।वही दूसरी ओर महुँआ नगर पंचायत कार्यालय द्बारा महुँआ नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटो पर बैरिकेटिंग, लाईट एवं चेजिंग रूम की वयवस्था की गयी थी।छठ महाव्रत को लेकर महुँआ बाजार के प्रसिद्ध कलाशिल्पी जयप्रकाश बिहारी द्बारा निर्मित भगवान भाष्कर की प्रतिमा लोगो के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हूआ था।इसे फतहपुर पकड़ी पंचायत के छठ घाट पर स्थापित किया गया था।वही छठ पर्व को लेकर छठी मैया के सुमधुर गीतो से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

Trending News