Vaishali News: युवती को जलाने के खिलाफ महागबंधन जयनगर शहर मे निकाला कैडल मार्च।

IMG-20201125-WA0010
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

जयनगर-महागबंधन जयनगर की ओर से वैशाली जिले की युवती गुलनाज को जिंदा जलाकर मारने की घटना के खिलाफ मंगलवार को राज्य व्यापी प्रति रोध मार्च निकाला गया।स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को 125 लाख मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांगो के साथ महागबंधन के कार्यकताओं ने शहर के विभिन्न मागो से गुजर कर प्रति रोध मार्च निकाला जो शहिद चौक पर समाप्त हूआ।इस अवसर पर महागबंधन के युवा नेता सचिन चौधरी ने कहा बिहार मे कोई भी सुरक्षित नही है।कानून के राज्य का सपना दिखलाकर आम लोगो को अपराधियों के हवाले कर दिया गया है।बिहार पुलिस अपराध को रोकने एवं अपराधियों पर नकेल कसने मे विफल रही।लचर कानून वयवस्था से प्राशसनिक भ्रष्टाचार दलितो-अल्पसंख्यक एवं महिलाओं पर अत्याचार मे लगातार वृद्धि हो रही है।बिहार मे माफिया राज है।महागबंधन कार्यकर्ता अपनी सांगठनिक शक्ति यो को मजबूत कर निचले स्तर से जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी।युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव,राजद नेता प्रदीप प्रभाकर, मोहम्मद जहां गीर आलम,युवा राजद नेता सचिन चौधरी, अनरंजन सिह,मोहम्मद स्ईद,मुन्ना चौधरी,सतेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Trending News