Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Vaishali News: गांव के बगीचे मे पेड़ के फंदे से लटकी एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जनवाद टाइम्स 19 October 2020
Vaishali News: Sensation spread after finding the dead body of a young man hanging from a tree trap in the village garden.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।पटेढी बेलसर-पटेढी बेलसर ओपी के सीमावर्ती गांव मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना अंतर्गत किशुन बलौर गांव के बगीचे मे पेड़ के फंदे से लटकी एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी सुबोध सिह के पुत्र गोलु कुमार(18)के रूप मे हू्ई है।मृत युवक करीब छह वर्षो से अपने ननिहाल मे रहकर पढाई करता था।जिस स्थिति मे शव रस्सी के फंदे से लटका मिला, उससे परिजनों ने हत्या की आशंका वयक्त किया है।सूचना मिलते ही कुढनी पुलिस ने व को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनूसार घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर कमतौल गांव मे मृतक का ननिहाल है।

Vaishali News: Sensation spread after finding the dead body of a young man hanging from a tree trap in the village garden.

रविवार की शाम मृत युवक अपने गांव के दुर्गा स्थान मे संध्या आरती मे शामिल होने गया था।आरती कब बाद उसके मोबाईल पर किसी ने काँल कर बुलाया।जिसके बाद किसी को बिना बताए निकल पड़ा।काफी रात बीत जाने के बाद भी वह अपने ननिहाल नही लौटा तो उसके ननिहाल के लोग खोजबीन करने लगे।सोमवार की सुबह जब गांव के एक महिला आम के बगीचे की तरफ गयी तो पेड़ से लटका शव देखकर शोर मचाया।अज्ञात युवक की शव मिलने की सूचना पर भीड़ जुट गई।परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की।जिस पेड़ से शव लटका मिला उस पेड़ के एक डाल पर ही मृतक का मोबाईल फोन भी मिला है।मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था।पिता दिल्ली मे रहकर किसी निजी फैक्ट्री मे मजदूर है।घर के चिराग के बुझ जाने से पूरे गाँव मे मातम पसरा हूआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post navigation

Previous: कहानी: क्वारन्टीन
Next: Etawah News: महिलाओं को मिशन शक्ति से किया जा रहा जागरूक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.