Vaishali News:एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश कुशवाह ने किया नामांकन।
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।
हाजीपुर वैशाली: महनार-के विधायक उमेश कुशवाहा सिह कुशवाहा ने आज महनार अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहाँ से निकलने के बाद आरपीएस काँलेज मैदान मे सभा को संबोधित किया।

सभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय,बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, स्वर्गीय रघुंवंश बाबु के बेटे सत्यप्रकाश उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हूऐ नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।इसे निरंतरता बनाए रखने के लिए आपलोग एक जुट होकर फिर से उमेश सिह कुशवाहा को विजयश्री बनाएं और नीतीश जी के हाथो को मजबूत करे।वही बिहार सरकार के मौत्री महेश्वर हजारी ने सभा को संबोधित करते हूऐ कहा कि बिहार मे विकास की गति को बनाए रखने के लिए आप सभी लोग3नंवबर को अपने-अपने बूथ पर जाकर तीर छाप निशान के सामने वाला बंटन दबाएं और अपना बहुमूल्य वोट उमेश सिह कुशवाहा को देकर भारी मतो से विजय बनाएं।जिससे नीतीश जी का हाथ मजबूत हो और बिहार का विकास और तेजी से हो।वही सभा को संबोधित करते हूऐ स्वर्गीय रघुंवंश बाबु के पुत्र सत्य प्रकाश ने कहा कि आपलोग चाहते है कि रघुंवंश बाबु का सपना साकार हो तो आप लोग एकजुट होकर अपना कीमती वोट तीर छाप पर दे।इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष राँविन सिन्हा, पंछीलाल राय,अरबिद राय,ओम प्रकाश राय,विकास कुमार,दिलिप कुमार सिह,इंश्वर सिह,मनोज सिह,मनोज मेहता, भूपेन्द्र सिहरंजन दास,भाजपा के डाँ ज्योति, मनोज झा, मनोज पटेल,श्याम राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।