Vaishali News: लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फमृणाल पासवान ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

IMG-20201031-WA0037
Share News

 

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने शनिवार को इस प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट के नारे के साथ बिहार व इस क्षेत्र के विकास का वादा किया।वही अपने श्वसुर व पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की तस्वीर अपने सीने से लगाए सहानुभूति वोट के लिए मतदाताओं से अनुरोध किया।वे आज राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रानीपोखरसरस्ई, मीरपुर,प्रताढ,दमोदरपुर आदि गांवो मे सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।उनके साथ कार्यकर्ताओं कि दल जनसंपर्क अभियान मे शामिल था।जिनमे मुख्य रूप से गौरीशंकर पासवान, शिवनाथ पासवान, दारोगा पासवान, अजय मालाकार,कामेश्वर सिह,प्रशांत कुमार,आदि थे।

Trending News