Vaishali News : सम्मानित हुए शिक्षक

IMG_20201004_121908
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार हाजीपुर वैशाली।अंतर्राष्ट्रीय अहिसा दिवस और गांधी जयंती के शुभ अवसर पर महुँआ के लोकप्रिय और चर्चित शिक्षक प्रीतम कुमै झा को वैशाली साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।देवचंद महाविद्यालय, हाजीपुर मे उन्हें ये सम्मान दिया गया है।

Vaishali News

साथ ही सर्वश्रेष्ठ काव्य पाठ हेतु प्रज्ञा लोक मंच,मोहमदी उत्तर प्रदेश द्बारा प्रसिद्ध सारस्वत सम्मान मिलता है।उन्हें अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच,पूर्वी अफ्रीका, तंजनिया,से भी गांधी जी पर काव्य पाठ हेतू पुरस्कृत किया गया है।बताते चले कि वे एक बेहतरीन शिक्षक होने के साथ साथ कविता गजल,मुक्त क और गीत भी लिखते है।और भारत के साथ साथ विदेशों मंचो पर भी उनका काव्य पाठ होता है।इस खबर से महुँआ क्षेत्र के अलावे उनके चाहनेवाले लोग खुशी से फूले नही समा रहे है।उन्हें बताया कि उनका एक ही सपना है,साहित्य सेवा द्बारा भारत सेवा।अपने माता पिता, गुरूजध और चाहनेवालों को इसका श्रेय देते है।

 

Trending News