Vaishali News: नव वोटरो मे उत्साहवर्धन के लिए महुँआ मे निकाली गई साईकिल रैली।

Vaishali News: cycle rally taken out heart the new voters encourage
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।महुँआ मे बाल विकास परियोजना कार्यालय के तहत साईकिल रैली निकाली गई।इस रैली मे नव वोटरो के साथ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।रैली बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकलकर महुँआ बाजार का भ्रमण किया। इस रैली को हरी झंडी दिखाकर पदाधिकारियों द्बारा विदा किया गया।मतदाता जागरूकता साइकिल रैली मे शामिल बीडीओ मनोज कुमार तथा सीडीपीओ अनिता जयसवाल ने नव वोटरो को होसला अफजाई करने के लिए साइकिल चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Vaishali News: cycle rally taken out heart the new voters encourage

इस दौरान दोनो पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार के चुनाव मे काफी संख्या मे न्ए मतदाता जुड़े है।उन्हें पहली बार चुनाव करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है।ताकि वे इस महापर्व मे अपनी महती भूमिका निभा सके।इस अभियान मे पर्यवेक्षिका कृतिका कुमारीअनीता कुमारी,इंदु कुमारी,रीता कुमारी,रंजीनी कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस दौरान सीडीपीओ अनीता जयसवाल के नेतृत्व मे सेविकाओं द्बारा पेटिगरंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया है।

Trending News