Vaishali News: सीएस वैशाली ने किया नव निर्मित भवन निरिक्षण।
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर23नवंसर।प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के सामने तैयार नवनिर्मित एएन्एम एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एवं छात्रावास भवन का औचक निरक्षण सिविल सर्जन वैशाली डाँक्टर इद्रदेव रंजन ने किया।निरीक्षण के दौरान इंस्टीट्यूट एवं छात्रावास भवन मे बने विभिन्न कमरो,हाँल एवं टाँयलेट को देखा तथा क्ई गड़बडिय़ां पाया।जिसे दो दिनो का समय देकर गड़बड़ी को ठीक कराने का निर्देश बिल्डर एवं इंजीनियर को दिया है।गौरतलब हो कि सीएस वैशाली आज रविवार को लगभग24करोड़ रूप्ए की लागत से बने नवनिर्मित भवन हैडोवर करने आए थे।लेकिन कुछ त्रुटि पाए जाने के कारण भवन का टेक ओवर नही किया तथा त्रुटि को2दिनो के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया।मेडिकल मे चयनित छात्राओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा।इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डाँराजेश कुमार,अभियंता राजेश कुमार,नवीन कुमार उपस्थित रहे।