Vaishali News: गुलनाज की हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करे वरना बड़ा आंदोलन करेगे: प्रतिमा कुमारी

IMG-20201117-WA0034
Share News

संवाददाता-राजेंद्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक प्रतिमा कुमारी ने आज मंगलवार को मृतका गुलनाज खातुन के घर रसुलपुर हबीब चांदपूरा गाव पहुंच कर पीड़ित परिवार से भेट कर सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ि मे काग्रेंस परिवार आप के साथ है मै भी एक बेटी हूँ किसी के साथ जुल्म अत्याचार, हत्या और अन्याय हरगिज बर्दाश्त नही की जाएगी।मै इस दिल दहलाने वाली घटना की निंदा करती हूँ और सरकार से मांग करती हूँ कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने मे अहम भूमिका निभाई जाए।इन्होंने मिडिया के हवाले से पुलिस अधीक्षक वैशाली से सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने और कठोर सजा देने की मांग की है।वरना जिला मे बड़ा आंदोलन करेगे।इनके साथ मो नुरूद्दीन नुर,अनम सुल्तान खान अफजल खान, राहिल खान,मकसद आलम मो तैयब समेत अन्य कार्यकर्ता साथ साथ थे।

Trending News