Vaishali News: राघोपुर मे रूपये के विवाद मे दो पक्षो मे चली गोली मे 8लोग घायल पटना रेफर।

Vaishali News: 8 people injured in bullet wound in two sides in Patna dispute in Raghopur.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राघोपुर-जुड़ाबनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत मे रूपये के लेनदेन मे हूए विवाद मे दो पक्षो के बीच चली गोली दर्जनों गोली मे आठ लोग गंभीर रूप से घायल।घायलो को इलाज के लिए पीएसी फतेहपुर राघोपुर मे भर्ती कराया गया।डाँ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए5लोगो को एन्एमसीएच पटना रेफर कर दिया।जानकारी के अनूसार पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत के सुबोध राय के पुत्र सौरभ कुमार से पवित्र राय के पुत्र सर्वश कुमार ने गुजरात मे 15सौ रूपये लिया था।

Vaishali News: 8 people injured in bullet wound in two sides in Patna dispute in Raghopur.

पैसा की लेनदेन को लेकर बीते सोमवार को दोनो के बीच कहासुनी एवं नोकझोंक हू्ई थी।उसी बात को लेकर दोनो पक्ष मे मंगलवार की दोपहर लगभग1:30बजे बाद विवाद मे गोली चल गई।जिसमे एक पक्ष के गोली लगने से विनोद राय,प्रमोद राय,दुखन राय, एवगोना राय गंभीर रूप से घायल हो ग्ए।वही ईट से चोट लगने सै विवेक कुमार घायल हो गया।घायल प्रमोद राय ने अशोक राय,मनोज राय एवं अनिल राय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के दिलीप राय को बाया पैड़ मे गोली लगी है।वही शिव नारायण राय एवं सावित्री देवी को चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।दिलीप राय ने मारपीट के दौरान देशो राय पर गोली मारने का आऱप लगाया है।

Trending News