Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली: जीविका दीदी नीलम ने केले रेशे से बनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कलाकृति भेंट कर बटोरी सुर्खियां

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
20260124_180943
Share News
       

Bihar News | राजापाकर, वैशाली

प्रखंड मुख्यालय राजापाकर बाजार निवासी एवं जीविका से जुड़ी नीलम दीदी ने केले के रेशे से बनी अपनी अनूठी कलाकृति के माध्यम से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को वैशाली में आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान महुआ मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे जीविका दीदी के स्टॉल पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण के समय नीलम दीदी ने उन्हें केले रेशे से निर्मित उनकी कलाकृति भेंट की।

नीलम दीदी को कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर से केले रेशे से विभिन्न कलाकृतियां बनाने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। वे स्वयं इन कलाकृतियों का निर्माण करती हैं, जिसमें उनकी पुत्री डिजाइनर आदिति राज का रचनात्मक सहयोग भी रहता है। उनके द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां न केवल आकर्षक हैं, बल्कि पर्यावरण अनुकूल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को भी साकार करती हैं।

उल्लेखनीय है कि नीलम दीदी द्वारा केले रेशे से निर्मित अनेक कलाकृतियां प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट की जा चुकी हैं। वर्ष 2023 में वैशाली में आयोजित समाधान यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की केले रेशे से बनी कलाकृति भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट की थी, जिसे काफी सराहा गया था।

नीलम दीदी कृषि विज्ञान केंद्र, पुसा कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित रूप से अपना स्टॉल लगाती हैं। आज वैशाली जिले में केले रेशे से निर्मित कलाकृतियों के क्षेत्र में नीलम दीदी एक पहचान बन चुकी हैं।

उनकी कला लोगों का ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दे रही है।
महिला स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नीलम दीदी द्वारा किए जा रहे प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रहे हैं।

Post navigation

Previous: वैशाली: सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती
Next: बेतिया: राज कचहरी मैदान में 5 दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.