Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया: राज कचहरी मैदान में 5 दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
bettiah-viksit-bharat-2047-cbc-patna-exhibition
Share News
       

Bihar News | बेतिया, पश्चिम चम्पारण

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), पटना द्वारा बेतिया के राज कचहरी मैदान में आज से 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी, 2026 तक ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया।

bettiah-viksit-bharat-2047-cbc-patna-exhibition

उद्घाटन समारोह में सीबीसी पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ, एलडीएम बेतिया सतीश कुमार, डाक अधीक्षक मनोज कुमार, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रूपम कुमार श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन जनक शाह, नीरज कुमार, एजाज अहमद, रवि सिंह, सीमा मढ़ोगरिया, अनिल राम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बेतिया: राज कचहरी मैदान में 5 दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘विकसित भारत @2047’ को साकार करने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

वहीं सीबीसी पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि समाज के सभी वर्ग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस 5 दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा सहित अन्य सेवाएं ऑन-स्पॉट उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहाँ लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी द्वारा किया गया। मौके पर ग्यास अख्तर, निशांत कुमार, हर्ष सिन्हा सहित विभागीय लोक सांस्कृतिक कलाकार एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली: जीविका दीदी नीलम ने केले रेशे से बनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कलाकृति भेंट कर बटोरी सुर्खियां
Next: पश्चिम चम्पारण: नौतन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.