Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में आपसी विवाद में युवक को गोली मारकर घायल

बराटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी सुबोध कुमार (पिता: मुंद्रिका राय) को आपसी विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया।
जनवाद टाइम्स 20 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20260320-WA0013

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: दयालपुर (वैशाली)

दयालपुर । घायल अवस्था में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती सुबोध कुमार ने टाउन थाना पुलिस को दिए अपने फर्द बयान के आधार पर राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर सोमेश्वर प्रसाद एवं कृष कुमार उर्फ प्रेम प्रसाद (दोनों पिता: जलेश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम रंदाहा) वहां पहुंचे।

आरोप है कि कृष कुमार उर्फ प्रेम प्रसाद ने सोमेश्वर प्रसाद को घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया। इसके बाद सोमेश्वर प्रसाद ने कमर से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

गोली सुबोध कुमार के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से बिदुपुर थाने में मामले दर्ज हैं तथा वे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

आवेदन में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में राजापाकर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केला प्रसंस्करण प्रशिक्षण संपन्न
Next: UP News : डायनेमिक सेंट्रल एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260320-WA0020(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, आत्मनिर्भर महिलाओं का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 20 March 2026
IMG-20260319-WA0019
  • Bihar

Bihar News: काशीपुर RPS कॉलेज में MLC प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान

जनवाद टाइम्स 20 March 2026
IMG-20260320-WA0018
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – 1101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

जनवाद टाइम्स 20 March 2026
20260320_213320
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार दिवस पर 3 दिन जश्न में डूबेगा बेतिया

जनवाद टाइम्स 20 March 2026

Latest News

  • Agra News : किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, आत्मनिर्भर महिलाओं का हुआ सम्मान
  • Bihar News: काशीपुर RPS कॉलेज में MLC प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान
  • Bihar News – 1101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
  • Bihar News: बिहार दिवस पर 3 दिन जश्न में डूबेगा बेतिया
  • Bihar News: त्योहारों से पहले बेतिया में दंगा नियंत्रण टीम गठित
  • Bihar News: राजापाकर में LPG किल्लत खत्म, घर-घर गैस डिलीवरी शुरू
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d