Bihar News: त्योहारों से पहले बेतिया में दंगा नियंत्रण टीम गठित

Share News

प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बेतिया पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण टीम की मॉक ड्रिल का अभ्यास
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
स्थान : बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
दिनांक : 20 मार्च 2026

आगामी त्योहारों को देखते हुए पश्चिमी चंपारण पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। ईद, चैती छठ और रामनवमी के मद्देनजर आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया है।

बेतिया पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण टीम की मॉक ड्रिल का अभ्यास

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देश पर 19 मार्च 2026 को की गई। इसके साथ ही पुलिस केंद्र बेतिया के मैदान में गठित टीम द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास भी किया गया।
दंगा नियंत्रण टीम के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी और टियर गैस जैसे सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी और किसी भी आपात स्थिति, दंगा या विधि-व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

You may have missed