Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बराटी थाना में लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 6 July 2026
IMG-20260320-WA0013(1)
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
चकबरूआ, वैशाली।

बराटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सहदेव प्रसाद सिंह (पिता-स्वर्गीय गणेश सिंह) ने लूटपाट एवं मारपीट के आरोप में बराटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दिए गए आवेदन में सहदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ हाजीपुर से काम कर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान अक्षयवट चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे चंदन कुमार, पंकज कुमार एवं कुंदन कुमार (तीनों पिता-देवनाथ साह, निवासी अक्षयवट चौक, चकबरूआ, थाना बराटी) ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर दो मोबाइल फोन, गले से सोने की चेन तथा लगभग 10 हजार रुपये नकद छीन लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड, लाठी और डंडे से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि लोहे की रॉड से किए गए हमले में उन्हें और उनके पुत्र को गंभीर चोटें आईं तथा दोनों घायल होकर नाले के पास गिर पड़े।

पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना पर उनका भाई और भतीजा मौके पर पहुंचे। इसके बाद जब वे आरोपितों के घर पहुंचे तो वहां से पत्थरबाजी की गई। आरोप है कि घर के अंदर से आरोपित यह कहते रहे कि उनके दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है और वे सभी को झूठे मामले में फंसा देंगे।

आवेदन में सहदेव प्रसाद सिंह ने यह भी बताया कि करीब दो-तीन माह पहले उन्होंने आरोपित के मोबाइल दुकान से 10 हजार रुपये का एक मोबाइल खरीदा था, जिसमें से 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। शेष 5 हजार रुपये एक सप्ताह बाद देने की बात कही थी। उनका आरोप है कि इसी बकाया राशि को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद उनके तथा उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: Bihar News : लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
Next: Bihar News : ‘विकसित भारत’ के नव निर्माण में युवा बनें अभियान के दूत – गरिमा देवी सिकारिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260706-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी के वायरल वीडियो की जांच, सिविल सर्जन के निर्देश पर टीम ने की पड़ताल

जनवाद टाइम्स 6 July 2026
IMG-20260706-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 6 July 2026
IMG-20260706-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : ‘विकसित भारत’ के नव निर्माण में युवा बनें अभियान के दूत – गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 6 July 2026
IMG-20260320-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बराटी थाना में लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 6 July 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी के वायरल वीडियो की जांच, सिविल सर्जन के निर्देश पर टीम ने की पड़ताल
  • Bihar News: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित
  • Bihar News : ‘विकसित भारत’ के नव निर्माण में युवा बनें अभियान के दूत – गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: बराटी थाना में लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • Bihar News : लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.