Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : अम्बेडकनगर में दिल्ली से आए दो युवक कोरोना पॉजिटिव, जिला प्रशासन में हड़कंप

जनवाद टाइम्स 11 May 2020
IMG_20200511_215921
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : कोरोना वायरस का संक्रमण अब यूपी के ग्रीन जोन जिलों में भी फैलने लगा है। ग्रीन जोन में शामिल अम्बेडकरनगर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। रामनगर के धनुकारा गांव में दिल्ली से आए दो श्रमिकों(01- विनोद उम्र 27 वर्ष जबकि 02 सुभाष कुमार उम्र 21 वर्ष) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि

IMG 20200511 215445 02

रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पॉजिटिव युवकों को मेडिकल कॉलेज में बने कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक जिन लोगों के संपर्क में आया है उन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।

IMG 20200511 215921

जिला प्रशासन के मुताबिक, दूसरे राज्यों से आए लोगों का ब्लॉकवार पांच-पांच लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा था। इसी क्रम में रामनगर ब्लॉक के धनुकारा गांव में दिल्ली से आए दो युवकों का सात मई को जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया था। हालांकि दोनों श्रमिकों में लक्षण न दिखने पर उन्हें घर पर क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। जांच के लिए लखनऊ भेजी गई रिपोर्ट सोमवार को आई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य महकमा और पुलिस बल दोनों युवकों के गांव पहुंची और उनको एंबुलेंस से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया है।
गांव के एक किमी एरिया सील :
धनुकारा गांव में दो युवकों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर गांव से एक किमी के इलाके को सील कर दिया गया है। इसके साथ ग्रीन जोन हटने पर डीएम ने कई अन्य दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम ने बताया कि दोनों मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में बने कोरोना वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।
प्रशासन ने लॉक डाउन 31 मई तक बढाया: 

जिले में दो मरीजो के मिलते ही अम्बेडकर नगर के डी एम महोदय ने जिले में लॉक डाउन को 31 मई तक बढाने की घोषणा कर दी है।

Post navigation

Previous: Bihar News : राघोपुर के चकसिगार मे दो पक्षो की विवाद मे हूँई मारपीट मे 7 घायल
Next: Etawah News : जिलाधिकारी ने नियम विरुद्ध दुकाने खोलने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.