Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : कोरोना से जंग में अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के मॉडल को सराहा

जनवाद टाइम्स 12 April 2020
IMG-20200412-WA0094
Share News
       

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट क्षेत्र के रूप में चिह्नित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाई गई रणनीति की सराहना की है। उन्होंने देश के अन्य राज्यों को भी यूपी मॉडल को लागू करने का सुझाव दिया है।

IMG 20200412 WA0094

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित क्षेत्रों के लिए बनाई गई कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई कि जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिलता है, उस पूरे क्षेत्र को बैरिकेड कर और अंदर आने-जाने के रास्ते बनाकर हर व्यक्ति को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पूरी तरह सील किए गए ऐसे हॉटस्पॉट क्षेत्र में केवल स्वास्थ्य, सैनिटेशन (सफाई) तथा डोर स्टेप सप्लाई के माध्यम से घर-घर जाकर दवा, सब्जी-फल, दूध व राशन की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पूरा क्षेत्र सही मायने में लॉक डाउन में रहे।
इसके साथ-साथ प्रत्येक हॉटस्पॉट के लिए एक मजिस्ट्रेट तथा एक पुलिस अधिकारी नामित किए जाने के साथ-साथ पानी में दवा डाल कर फायर ब्रिगेड आदि के वाहनों से पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी में गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी कांफ्रेंसिंग में केवल यूपी के माडल की चर्चा की। सीएम ने टीम 11, टेस्टिंग लैब, श्रमिकों को भरण  पोषण भत्ता देने जैसे तमाम कदमों की जानकारी दी।
सभी संपर्कों की कर रहे जांच
इसके अलावा कोरोना पॉजीटिव रोगी के संपर्क में आए सभी प्राइमरी तथा सेंकेंड्री कान्टैक्ट्स की टेस्टिंग की जा रही है। यदि इन क्षेत्रों से कोई बाहर निकले तो धारा 188 के तहत चालान किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति गाड़ी निकालता है तो चालान कर वाहन को जब्त किया जा रहा है। हॉटस्पॉट के हर मकान का चिह्नांकन कर प्रत्येक मकान को कवर किया जा रहा है और हर मकान में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण रखा जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया कम से कम 14 दिनों तक जारी रखी जाएगी।

 

Post navigation

Previous: Agra Uttar Pradesh : आगरा के कोरोना हॉटस्पॉट का मॉडल पूरे देश में होगा लागू 
Next: Etawah Breaking News :Coronavirus updates : इटावा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, गांव का एक किमी का दायरा सील

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.