UP News: यूपी बीएड प्रवेश के लिए अब नवंबर में होगी काउंसिलिंग

UP News: Now counseling will be done for UP B.Ed admission in November
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग अब नवंबर में होगी। बीएड का अगला सत्र 2020-21 जनवरी से शुरू होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-21 की काउंसलिंग का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दे को इससे पहले यह काउंसिलिंग सोमवार 19 अक्तूबर से शुरू होनी थी। लेकिन, कई राज्य विश्वविद्यालयों की ओर से अभी तक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से शनिवार को ही इसे टालने का निर्देश दिया गया। बीएड की काउंसिलिंग में अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रस्तुत करने की अनिवार्यता निर्धारित की गई है। मार्कशीट न होने के कारण काउंसिलिंग को दूसरी बार टाला गया है। इसके पहले यह काउंसिलिंग सितंबर में प्रस्तावित थी।

UP News: Now counseling will be done for UP B.Ed admission in November

छात्रों की ओर से भी लगातार इस काउंसिलिंग को टालने की मांग उठाई जा रही थी। जब सितंबर में काउंसिलिंग प्रस्तावित थी तब भी कई विश्वविद्यालयों में अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं न कराए जाने के कारण इसे टाल दिया गया था। काउंसिलिंग के माध्यम से बीएड की दो लाख से ज्यादा सीटों पर प्रवेश होने हैं।

Trending News