Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

जनता की समस्याओं का ससमय समाधान प्रशासन की प्राथमिकता

जनवाद टाइम्स 7 June 2025
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 42 शिकायतों पर हुई सुनवाई
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर : वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की समस्याओं की सुनवाई की।जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 42 शिकायतों पर हुई सुनवाई

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों से आए लोगों ने कुल 42 आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, नल-जल योजना में समस्याएं, दाखिल-खारिज, बटवारा तथा मानदेय भुगतान जैसे मामलों पर शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 42 शिकायतों पर हुई सुनवाई

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें।

हाजीपुर शुभाई के श्री सुनील कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं पक्का निर्माण रोकने हेतु आवेदन दिया।

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 42 शिकायतों पर हुई सुनवाई

सराय भगवानपुर के श्री रामचंद्र सिंह ने अवैध जमाबंदी के विरुद्ध शिकायत की। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायत राघोपुर के श्री अरविंद कुमार ने की। वहीं, श्रीमती आरती कुमारी ने पारिवारिक विवाद से संबंधित मामला रखा। लालगंज के श्री रविशंकर सिंह ने नल जल अनुरक्षण के मानदेय भुगतान से जुड़ी शिकायत की और बेलसर के श्री उपेंद्र प्रसाद शर्मा ने भूमि विवाद को उजागर किया।

जनता दरबार में संबंधित विभागों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी मामलों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी ने किया वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण फिनिशिंग कार्य में तेजी लाएं : जिलाधिकारी
Next: Bihar News-राजापाकर– बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ बहुआरा ग्राम में शनिवार के शाम 7 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.