Bihar News-राजापाकर– बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ बहुआरा ग्राम में शनिवार के शाम 7 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Bihar News-Rajapakar-- A person died tragically in a road accident at 7 pm on Saturday in Barua Bahuara village of Baranti police station area
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

 

वैशाली /बरांटी थाना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी 70 वर्षीय महेश राय पिता स्वर्गीय नंदन राय शनिवार की शाम लगभग 7 बजे तैयार होकर बराती जाने के लिए घर से बाहर राजा पाकर बिदुपुर मुख्य सड़क पर निकले थे की राजापाकर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Bihar News-Rajapakar-- A person died tragically in a road accident at 7 pm on Saturday in Barua Bahuara village of Baranti police station area परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले गए. जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति खराब होते देख सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल से फिर उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. लेकिन पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. फिर शव को सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया .जहां टाउन थाना द्वारा फर्दब्यान  लिया गया. उसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम उपरांत आज सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया .परिजन  शव लेकर आज सुबह  बरुआ बहुआरा ग्राम पहुंचे. जहां पर परिजनो ग्रामीणो द्वारा अंतिम दर्शन उपरांत दाह संस्कार के लिए हाजीपुर कौनहारा घाट ले जाया गया .वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

Bihar News-Rajapakar-- A person died tragically in a road accident at 7 pm on Saturday in Barua Bahuara village of Baranti police station area

मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. वही धक्का मारने वाला बाइक सवार घटना स्थल पर ही बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. मृतक स्वर्गीय महेश राय बरुआ बहुआरा ग्राम निवासी अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह के भाई थे । स्थानीय अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर यादव ,डॉक्टर रंजीत कुमार, सुरेश प्रसाद राय ,वीर चंद्र कुमार, उमेश राय ,गोपाल राय ,रघुनाथ प्रसाद, डॉक्टर गौरी शंकर कुमार ,मनोहर केसरी आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को आपदा कोष से 10 लख रुपए मुआवजा देने की जिला प्रशासन से मांग किया है।

Trending News