Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : चेयरमैन की मौजूदगी में नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

जनवाद टाइम्स 26 September 2020
IMG-20200926-WA0022
Share News
       

गुलशन कुमार इटावा: आज चेयरमैन नौशाबा फुरकान की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों व गलियों को सेनेटाइज किया गया।

Etawah News

चेयरमैन नौशाबा फुरकान की देखरेख में नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका डॉ. जेके तिवारी व सफाई निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पक्का बाग तिराहे से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई।

विशेष सफाई अभियान के तहत पक्का बाग तिराहे से हाइवे तक, जय भारत कालोनी, अरविंद नगर, रामलीला रोड से शिवम टाकीज तक, पक्का बाग से रोडवेज बस स्टैंड तक और तकिया चौकी के पीछे सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की गई साथ ही सड़कों, गलियों को सेनेटाइज भी किया गया। कुछ जगह जनता ने सफाई न होने की शिकायत की तो चेयरमैन ने सफाई नाईकों को चेतावनी देकर प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए।

चेयरमैन नौशाबा फुरकान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
सफाई अभियान के दौरान सफाई नाईक राम कुमार, अवनेश, अभिनभ, मुस्ते हसन, नवराज, दुर्वेश, अशोक, बृजेश आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Vaishali : फिट इंडिया का जागरूकता रैली आयोजित
Next: Vaishali : केन्द्र और राज्य सरकार किसानों को कर रही है गुमराह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.