Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सरकारी नौकरियों में संविदा की बात भ्रामक एवं काल्पनिक – केशव मौर्य

जनवाद टाइम्स 19 September 2020
IMG_20200919_082547
Share News
       

प्रयागराज संवाददाता – उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कल शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में 5 वर्ष की संविदा पर करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है और ना ही रिटायरमेंट की आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित करने की। अपनी बात को और अधिक स्पष्ट करते हुए उन्होंने आगे कहा की मुद्दा विहीन विपक्ष नौकरी में संविदा की अनिवार्यता को लेकर भ्रम फैला रहा है।

IMG 20200919 082547

राज्य सरकार द्वारा संविदा से संबंधित ऐसा कोई भी नियम पारित नहीं किया गया है और ना ही भविष्य में किए जाने की उम्मीद ही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश में सरकारी नौकरी की जो प्रक्रिया पूर्व में थी वही आगे भी जारी रहेगी। इस विषय को लेकर जो भ्रामक जानकारी दी जा रही है वह नितांत गलत क्यों कपोल कल्पित है । प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए विरोध प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार पिछले 6 वर्ष में और प्रदेश में योगी सरकार के साढे़ तीन वर्ष की उपलब्धियों से विपक्ष आपा खो बैठा है और इसी वजह से वह सुर्खियों में बने रहने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है। यह विपक्ष की एक सोची समझी रणनीति है । युवा इनकी बातों में ना आएं यह सब काल्पनिक एवं तथ्यहीन बातें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पिछली सरकारों पर चुटकी लेते हुए आगे कहा कि सपा एवं बसपा के शासनकाल में प्रत्येक भर्ती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी और युवाओं को लाखों रुपए देकर नौकरियां प्राप्त होती थी लेकिन भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर लोगों को नौकरी मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि विधेयक पर भी अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों में काम किया है ,पीएम मोदी के रहते किसानों को का किसी भी प्रकार का अहित संभव नहीं है।

Post navigation

Previous: आगरा में ईटों और मलवे की ओवर लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉलीयों का आतंक
Next: Etawah News : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने की प्रेस वार्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.