ट्रैक्टर के नीचे दबने से बाल-बाल बचा किशोर

IMG-20201030-WA0033
Share News

 

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

ऊपर वाले का गजब का खेल है जिसकी मौत नहीं है उसे परिंदा पर भी नहीं मार सकता। ऐसा ही एक मामला कंधई थाना क्षेत्र के गोपालापुर सई नदी के पुल के पास देखने को मिला। कई फीट नीचे गड्ढे गहरे में पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबे 14 वर्षीय किशोर को राहगीरों व पुलिसकर्मियों की मदद से बचा लिया गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव के ताज अली गुरुवार की रात 8:30 बजे दिलीपपुर बाजार से ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर नजियापुर जा रहे था। ट्रैक्टर पर उनके साथ उनका भतीजा सैफ़ अली भी बैठा था। जैसे ही वह गोपालपुर सई नदी पुल के समीप पहुंचे सड़क किनारे गड्ढे में उनके ट्रैक्टर का अगला पहिया चला गया। जिससे ट्रैक्टर कई फीट नीचे गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आने जाने वाले राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी‌। सूचना पर पहुंचे दिलीपपुर चौकी इंचार्ज जयशंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से नीचे दबे किशोर को निकाला गया। और उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर के नीचे दबे किशोर की हालत को देखकर सबके जुबां पर सिर्फ यही एक बात निकल रही थी कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।

Trending News