नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन महा अभियान के तहत जागरूक करती हुई- शिक्षिका सोनिया

नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन महा अभियान के तहत जागरूक करती हुई- शिक्षिका सोनिया

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि इस बार मिशन शक्ति को रक्षा उत्सव कार्यक्रम के तहत मनाया गया महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, व स्वालंबन के लिए लोगों को जागरूक किया गया । और कहा की जब तक नारी के प्रति बढ़ती हिंसा अत्याचार उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा। नारी की शिक्षा सुरक्षा एवं इन्हें स्वालंबन बनाने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अगर किसी के साथ कोई घटना होती है तो उसे खामोश नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने सवजन को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस की मदद लेनी चाहिए। सरकार द्वारा नारी ,सुरक्षा , सम्मान स्वालंबन,बनाने के लिए लगातार महिलाएं एवम् बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सदर थाना कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर की सब इस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा कि शोषण, छेड़छाड़ ,अत्याचार जैसी कहीं घटना होती है तो तुरंत हेल्पलाइन की सहायता लेनी चाहिए। सरकार की ओर से 112 ,1090 ,102 ,191 ,1076, जैसे हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। इसमें सूचना देने वालों के नाम को भी गोपनीय रखा जाता है।
अगर आप कहीं छोटी घटना घटित होती है तो उस पर चुप होने का मतलब है अपराध को बढ़ावा देना है। एक बार अपराध करने वाले सजा पा जाए तो दूसरे किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने से डरेंगे। महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए हर एक थाने में महिला हेल्प डेस्क बना हुआ है। थाने पर पीड़ित महिलाओं के आने पर की जाने वाली कारवाही के बारे में विस्तार से बताया गया।
अंत में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि जब तक हम सब महिलाएं अपने अधिकार एवम् सुरक्षा के प्रति खुद ही जागरूक नहीं होगी। तब तक अत्याचार होता रहेगा। इस लिए हम सभी को शिक्षित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्य को भली भांति समझना होगा। जुलम के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा।




