जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जिला कारागार अंबेडकर नगर का औचक निरीक्षण

Ambedkar Nagar
Share News

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जिला कारागार अंबेडकर नगर का औचक निरीक्षण

संवाददाता पंकज कुमार । अंबेडकरनगर 28 जुलाई 2020 l जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जिला कारागार अंबेडकर नगर का औचक निरीक्षण किया गया l

Ambedkar Nagar

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों के बैरको में जाकर बंदियों से रूबरू हुए l जिला कारागार में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ पाई गई, गुणवत्तापूर्ण भोजन बंदियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था देखने को मिली l सभी प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे l

बंदियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराएगी उन्हें कोई परेशानी नहीं है जिला कारागार की तरफ से मानक अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं l

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया की मानक के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित होना चाहिए l यदि कहीं से कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही तय की जाएगी l

Trending News