Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय पशुओं पर बढ़ी क्रूरता, पशु प्रेमियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 6 January 2026
IMG_20260106_224420
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद स्थानीय पशुओं, विशेषकर देसी श्वानों के प्रति क्रूरता के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी के विरोध और लोगों में पशु संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पशु प्रेमियों ने बोदला स्थित सेंट्रल पार्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस देश में परंपरागत रूप से पहली रोटी गाय और अंतिम रोटी श्वान के लिए निकाली जाती है, वहां आज पशु-पक्षियों को भोजन कराना भी विवाद का विषय बनता जा रहा है।पशु प्रेमियों का कहना है कि खतरा देसी पशुओं से नहीं, बल्कि उन विदेशी नस्लों से है जो भारतीय जलवायु के अनुकूल नहीं हैं। यदि प्रकृति की खाद्य श्रृंखला बाधित होती है तो इसका सीधा प्रभाव मानव अस्तित्व पर भी पड़ेगा।

IMG 20260106 224420

कैस्पर्स होम की निदेशक  विनीता अरोरा ने बताया कि वर्तमान में देश के 49 शहरों में इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में यदि भारतीय नस्ल के श्वानों को विस्थापित करने से संबंधित नीति में बदलाव नहीं हुआ, तो देशभर के पशु प्रेमी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित कर शिक्षकों को स्ट्रीट डॉग हटाने के कार्य में लगाना न तो व्यावहारिक है और न ही मानवीय। सभी श्वानों को शेल्टर होम में भेजना न्याय, धर्म और पशु कल्याण के सिद्धांतों के विपरीत है।

पशु प्रेमियों का आरोप है कि आदेश के बाद जानवरों पर गर्म पानी फेंकने, लोहे की सरियों से मारने और पशु प्रेमियों को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि कुछ निजी स्कूलों, अस्पतालों और संस्थानों ने नगर निगम को एफिडेविट देकर पशुओं को हटाने के बजाय स्वयं उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली है।

इस अवसर पर एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) पॉलिसी को पुनः लागू करने की मांग की गई। नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट विनीता अरोरा द्वारा लिखी गई, जबकि प्रस्तुति आशीष कपूर, डिम्पी महेन्द्रू और गरिमा शर्मा ने दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन अग्रवाल, शांतनु बंसल, किरण सेतिया, विकास अग्रवाल सहित अन्य पशु प्रेमी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह
Next: Bihar News : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.