Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान

जनवाद टाइम्स 7 January 2026
नीलगाय का आतंक वैशाली
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
वैशाली। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नीलगाय का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान गंभीर रूप से परेशान हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा इस समस्या के निदान के लिए फिलहाल कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।

नीलगाय का आतंक वैशाली

किसानों का कहना है कि पूर्व के वर्षों में जिले की ओर से नीलगाय नियंत्रण के लिए शूटरों की व्यवस्था की जाती थी। अधिक प्रभावित पंचायतों में शूटर भेजकर नीलगाय को शूट किया जाता था, जिससे किसानों को काफी राहत मिलती थी। लेकिन पिछले एक वर्ष से यह व्यवस्था बंद होने के कारण नीलगाय का आतंक फिर से बढ़ गया है।

नीलगाय झुंडों में आकर किसानों के खेतों में लगी साग-सब्जी, रबी दलहन, मक्का सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। झुंड में आने के कारण फसलें पैरों तले कुचल जाती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

बखरी बड़ाई पंचायत के किसान सह सरपंच हरि मंगल राय, रघुनाथ सिंह, लालबाबू राय, राम शंकर राय, अशोक राय, चंद्रदीप राय, लक्ष्मण राय एवं जवाहर राय सहित अन्य किसानों ने बताया कि बखरी बड़ाई पंचायत, जाफरपट्टी पंचायत समेत चौर क्षेत्र में नीलगाय का भारी आतंक व्याप्त है। वर्तमान समय में हरे-भरे गेहूं, तिलहन एवं आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।
किसानों ने कहा कि वे कड़ी मेहनत से खाद, बीज और सिंचाई कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन नीलगाय के कारण उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। नीलगाय झुंड में आकर हरे-भरे पौधों को चट कर जाती हैं।

विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रगतिशील किसानों ने जिला पदाधिकारी, वैशाली से मांग की है कि पूर्व की भांति फिर से शूटरों की व्यवस्था कर पंचायतों में भेजा जाए, ताकि किसानों को नीलगाय के आतंक से राहत मिल सके।

Post navigation

Previous: Agra News :सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय पशुओं पर बढ़ी क्रूरता, पशु प्रेमियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Next: Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में खेत मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.