Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा टीम

जनवाद टाइम्स इटावा 17 May 2023
Etawah News: Benipura team won in quarter final of Panchnad Cricket Championship

Etawah News: Benipura team won in quarter final of Panchnad Cricket Championship

Share News
       

संवाददाता : दिलीप कुमार 

चकरनगर : चंबल विद्यापीठ परिवार द्वारा आयोजित ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के नौवें दिन बेनीपुरा और कर्तलापुर टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। बेनीपुरा टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान से 125 रन बनाए। बेनीपुरा टीम के खिलाडी़ सनी ने 4 छक्के और 9 चौके लगाने के साथ 76 रन बनाये। बेनीपुरा टीम के कप्तान यशवंत ने 23 रन बनाये। अक्षय और अवनीश ने 2-2 विकेट झटके। हिम्मतपुर ग्राउंड पर तेज हवा से बार-बार धूल की चादर छा जाती।

Etawah News: पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा टीम

जवाब में उतरी कर्तलापुर टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान से 119 रन बनाकर हार गयी। आखिरी लम्हे तक मैच दिलचस्प बना रहा। कर्तलापुर टीम के खिलाड़ी आलम अली और गोलू ने 34-34 रन बनाए। मानवेंद्र ने 3 विकेट और मोईन ने 2 विकेट झटके। बेनीपुरा टीम के खिलाड़ी सनी मैन आफ द मैच रहे। उन्हें सुनील निषाद और राघवेंद्र पांडेय के हाथों ट्राफी प्रदान की गयी।

Etawah News: पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा टीम

पांच नदियों के महासंगम के नजदीक यह चैंपियनशिप 1857 के क्रांतिवीरों की स्मृति में हो रही है। जिसमें जालौन, औरैया, इटावा और भिंड के खिलाडियों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान चंबल अंचल के महान क्रांतियोद्धा अमर शहीद पांडरी वाले बाबा को नमन किया गया। चंबल विद्यापीठ के संस्थापक लेखक डॉ. शाह आलम राना ने अमर क्रांतिकारी रूपचंद पाण्डेय का उल्लेख करते हुए बताया कि वे ग्राम बझाई परगना व जिला भिंड के निवासी थे। क्वारी नदी के किनारे बसे इस गांव के दूसरी तरफ इटावा जिले के चकरनगर इलाके का भूभाग है। 1857 की क्रान्ति के लिए निर्धारित तिथि 31 मई 1857 को चकरनगर के युवा क्रान्तिकारी नेता निरंजन सिंह चौहान और भरेह के क्रान्तिकारी नेता रूप सिंह सेंगर ने अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता की घोषणायें कर दी थी।

ग्वालियर रियासत के सूबा भिंड के क्रान्तिकारी नेता दौलत सिंह ने दिनांक 3 मई 1857 को दबोह (भिंड) पर कब्जा करके स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी। रूपचंद पांडेय क्रांति प्रारंम्भ होते ही सक्रिय हो गए थे, उन्होंने अपने गांव, क्वारी नदी के किनारे के अन्य गांवों-नदोरी, कनावर आदि के वीरों को जागृत, संगठित और सशस्त्र कर उनका मारकदस्ता तैयार करने के साथ अपने क्रांतिकारी साथियों से मिलकर अपने गांव के 50 मील के घेरे में अंग्रेजी सेनाओं और ब्रिटिशराज के समर्थक देशी राजाओं तथा समंतो के सैन्यबल के खिलाफ अनेकों युद्ध लड़े थे। क्रान्ति की राष्ट्रीय नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और उनके सहयोद्धाओं के 26 मई 1858 को गोपालपुरा आने पर रूपचंद अपने मारक क्रान्तिकारी सैन्य दस्ते के साथ उनसे जा मिले थे, ग्वालियर पर अधिकार कर उसे क्रान्ति का नया केन्द्र बनाने रानी लक्ष्मीबाई के सैन्य अभियान में वे सम्मिलित रहे थे। रूपचंद पांडेय की भांति चंबल अंचल के सहस्त्रों युवक जनमुक्त सेना में अपने प्राणों को उत्सर्ग करने की भावना से भर्ती हुए थे। फिरंगी सरकार का नामोनिशान मिटा देने की भावना से रूपचंद पांडेय क्रान्तिकारी नेताओं के प्रिय बन गए थे।

ग्वालियर युद्ध में रानी लक्ष्मीबाई का साथ देते हुए रूपचंद पांडेय का पैर कट गया। किसी तरह उनके क्रांतिकारी साथी उनको ग्वालियर से बीहड़ लाये। उन दिनों इलाज की अच्छी व्यवस्था भी नहीं थी। अंग्रेजी फौजें और सिन्धिया की सेना क्षेत्र में कहर ढा रही थी। वीर रूपचंद पांडेय को उनके गांव से पूरब क्वारी नदी किनारे घने बीहड़ में गुप्त रूप से रखकर उपलब्ध साधनों से उनके इलाज की व्यवस्था की गई, उस गुप्त स्थान से पांडरी गांव समीप था। कुछ समय इलाज के बावजूद वीर रूपचन्द पाण्डेय ने अपने कुछ विश्वसनीय क्रान्तिकारी वीरों की उपस्थिति में क्रान्ति की विजय में अटूट आस्था के साथ अपनी अंतिम सांस ली। साथियों ने नदी के किनारे उसी स्थान पर शहीद का दाह संस्कार किया और उसी स्थान पर उनकी स्मृति चिन्ह बना दिया। जिसने बाद में “पांडरी वाले बाबा” के नाम से प्रसिद्धी पाई।

Post navigation

Previous: Unnao News: आईपीएसआर में आयोजित हुई एक दिवसीय सर्पदंश जागरूकता कार्यशाला
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज चित बहाल के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश व जिले के टॉप विद्यालय का नाम किया रोशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.