प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी है फ्री यात्रा की सौगात,सफर करने वालों के लिए भदावर बाह डिपो ने किए खास इंतजाम

IMG-20200803-WA0150
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र । पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा करने की सौगात दी है जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।महिलाएं सूबे के मुखिया का धन्यवाद करते नहीं थक रही हैं।

Bhadavar Depo Bah Agra-UP

महिलाओं रानी,खुशबू सीता आदि का कहना था कि इस बार कोरोना वायरस के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आई है जिस कारण घर के बजट तक गड़बड़ा गए हैं और ऐसे समय मे ही भाई- बहिन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन आ गया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है खासकर महिलाओं को।

Bhadavar Bah Agra Agra

इस त्यौहार पर महिलाएं अपने माँ के घर जाने को उत्साहित रहती हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते शहरी क्षेत्र की अधिकांश महिलाओं ने रक्षाबंधन पर अपने मायके न जाने का निर्णय लेकर भाई के लिए राखियों को डाक और कोरियर से भेजा है । वहीं देहात क्षेत्रों में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण भी महिलाओं के उत्साह को नहीं रोक पाया है।आज रक्षाबंधन पर देहात क्षेत्रों बाह, जैतपुर, भदरौली, पिनाहट में त्यौहार के मद्देनजर खूब रौनक दिखाई दी।

Bah Agra roadways News

आगरा के बाह बस स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिये खास इंतजाम किए गए जिसमें यात्रा करने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ साथ हाथों को सेनेटाइजर कराया जा रहा था साथ ही यात्रियों का विवरण दर्ज किया जा रहा था। सरकार द्वारा दिये गए फ्री यात्रा के तोहफे से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Trending News