Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

IMG-20260912-WA0007
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर 2026 को भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में एक-एक दीपक जलाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा से लेकर राष्ट्रसेवा तक 25 वर्षों के कार्यकाल में जो कार्य किए हैं, वे अद्भुत हैं। इसी अवसर पर भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान देश के युवाओं और छात्रों के बीच जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संकल्प अभियान के अंतिम दिन 17 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में एक-एक दीपक जलाकर जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को जनसेवा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करना है।

इस मौके पर भाजपा के नौतन विधायक नारायण प्रसाद, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News