Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर आगरा में शिवसेना का भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिंदुत्व रक्षा का संकल्प

जनवाद टाइम्स 19 February 2026
IMG-20260219-WA0098
Share News
       

आगरा, संवाददाता  प्रताप सिंह आजाद

मराठा साम्राज्य के संस्थापक और वीरता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर शिवसेना आगरा द्वारा शहर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदुत्व रक्षा के संकल्प के साथ सैकड़ों शिव सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में जोश और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत आगरा किला स्थित अमर सिंह गेट के सामने स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक और माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान पूरे क्षेत्र को भगवा रंग से सजाया गया तथा “जय भवानी, जय शिवाजी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

IMG 20260219 WA0094

जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने उपस्थित शिव सैनिकों को हिंदुत्व रक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म और समाज की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने मुगल शासक औरंगज़ेब के अत्याचारों का डटकर मुकाबला किया और स्वाभिमान की रक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिवसेना जिला मुख्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीनू लवानियां, उप प्रमुख कमल गुलाटी, विनायक माने, रिंकू गोला, राकेश सचदेवा, महावीर गोला, अरुण कुमार, रोहन, सुरेश प्रजापति, रवीन्द्र कुशवाह, बॉबी गोला, महेश, सेठ लच्छी राम, रश्मि वर्मा, राखी, चंचल बघेल और अंजली माहौर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवसेना पदाधिकारियों ने इस अवसर पर शिवाजी महाराज के सम्मान में स्मारक निर्माण को लेकर जल्द ही विस्तृत योजना घोषित करने का भी संकेत दिया।

Post navigation

Previous: बेतिया में बारात के दौरान देसी कट्टा लहराकर डांस, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार
Next: Agra News:आगरा में राठौर जन जागरण समिति का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 15 जोड़े बने जीवनसाथी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.