Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया में बारात के दौरान देसी कट्टा लहराकर डांस, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 February 2026
बेतिया में बारात के दौरान देसी कट्टा लहराकर डांस, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बारात के दौरान देसी कट्टा लहराकर डांस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादी समारोह में युवक का हथियार के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बेतिया में बारात के दौरान देसी कट्टा लहराकर डांस, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

वायरल वीडियो में युवक कथित रूप से ‘मारब सिक्सर के 6 गोली तोरा छाती में’ जैसे भड़काऊ गाने पर हाथ में देसी कट्टा लेकर नाचता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने वीडियो की पुष्टि के बाद मुख्य आरोपी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी बृजकिशोर यादव फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर्ष फायरिंग, अवैध हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में कानून का पालन करें और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें।

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा में गूंजा सिकरहना नदी में अवैध खनन का मुद्दा, चनपटिया विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Next: Agra News : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर आगरा में शिवसेना का भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिंदुत्व रक्षा का संकल्प

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.