Sambhal News: अबकी ईद सबकी ईद: अब्बासी सोसाइटी ने की ईद राशन किट वितरित

IMG-20210512-WA0014
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल: अब्बासी वेलफेयर हैल्थ एंड एजूकेशनल सोसाइटी रजि के कैम्प कार्यालय कोट गर्बी में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी माहे रमजान मुबारक़ के आखरी अशरे में कमजोर व असहाय तबके को ईद उल फितर की खुशियों में शामिल करने के लिये उन्हें दी जाने वाली ईद राशन किट तैयार कर मुस्लिम समाज के कमजोर असहाय वर्ग को वितरित की गई जिनमे आटा दाल चावल चीनी चाय पत्ती मसालो के अलावा मुस्लिम समाज मे ईद के दिन बनने वाली खाद्घ्य सामग्री है, सोसाइटी के सरपरस्त सदस्य डॉ रशिक अनवर ने बताया कि रमजान शरीफ में रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करने वालो को अल्लाह ने इनाम में ईद उल फितर का त्योहार दिया है यूथ विंग अध्यक्ष सिब्ते अली ने कहाकि ईद के पर्व पर हमें अपने कमजोर पड़ोसियों का भी ध्यान रखना चाहिये। और उनकी मदद करनी चाहिये क्योंकि ईद उल फितर का त्योहार किसी एक का नही बल्कि अमीर गरीब छोटे बड़े सभी का त्योहार है इस दौरान सोसाइटी अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी के अलावा मोहम्मद सलमान आमिर सुहैल रेहान खान यूसुफजई मोहम्मद आलम व वकील अहमद उपस्थित रहे।

Trending News