Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिले के सुदूर मधुबनी प्रखंड के तमकुहाँ में लगाया गया ग्रामीण विकास शिविर, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 21 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जनता को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सभी इकाईयों के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं जन शिकायतों को दूर करने के लिए आज बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज तमकुहाँ के राजकीय उ0 मा0 विद्यालय, तमकुहाँ में “आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत ग्रामीण विकास शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों निवासियों को लाभ पहुँचाया गया।

जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, कुंदन कुमार द्वारा फीता काटकर ग्रामीण विकास शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का मुआयना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मियों एवं लाभुकों से विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी ली गयी।

ग्रामीण विकास शिविर में स्वास्थ्य के 411, कोविड टीका के 60, कोविड जाँच के 378, ब्लड टेस्ट के 102, कृषि के 09, शिक्षा के 02,आवास योजना के 54, सामाजिक सुरक्षा के 25, जन्म-मृत्यु के 02, अंचल कार्यालय के 17, मनरेगा के 17, मातृ वंदना के 04 कन्या सुरक्षा के 01,राशन कार्ड के 28, पशुपालन के 40, पशुपालक दवा वितरण के 114, बिजली के 20 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुँचे ग्रामीणों वीरेंद्र मद्देशिया, छविलाल बैठा, हरिमोहन प्रसाद सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामभरोस कुशवाहा, कैफ अंसारी, रमाशंकर यादव, संगीता देवी, फूल कुमारी, विनोद राम, वंशी खटिक, कुसमी देवी, फुलवा देवी, फूलमती देवी, बंधु राम आदि को जिलाधिकारी ने सुना और समस्याओं का निष्पादन कराया तथा कुछ मामलों का निष्पादन नियमानुकूल तरीके से अविलंब कराने का निदेश अधिकारियों को दिया।

इंदिरा आवास की शिकायत लेकर पहुँची फुलवा देवी ने बताया कि वह बैरवा बाजार मुशहरी की रहने वाली है। उसे रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। वार्ड सदस्य रमेश हरिजन द्वारा इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 10 हजार रुपया भी ले लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया और एसएचओ को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही बीडीओ को निदेश दिया गया कि उक्त फरियादी की समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित किया जाय।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर ग्रामीण विकास शिविर का आयोजन किया गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार इस क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से मिल जाया करे, इस हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर इसका उदाहरण है। ऐसे कई शिविर लगाकर यहाँ के सभी लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मिले और अपनी-अपनी बातों को रखा। सभी जनप्रतिनिधि काफी खुश थे और जिलाधिकारी के आगमन को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से विद्यालय संचालन सहित अन्य विषयों से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधिगण बच्चों, युवाओं के लिए बेहतर प्रयास करें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि अपने-अपने पंचायत को बेस्ट बनाएं, आदर्श पंचायत बनाएं। इससे पंचायत के विकास के साथ-साथ प्रखंड, जिला, राज्य और देश का विकास होगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनिल राय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मो0 इमरान, विशेष कार्य पदाधिकारी, वैद्यनाथ प्रसाद सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news-सदर अस्पताल का किया मुआयना
Next: Bihar news-देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जीत दर्ज कर इतिहास रचा रालोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष–अजय मालाकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.