Bihar news-देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जीत दर्ज कर इतिहास रचा रालोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष–अजय मालाकार

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज होने पर वैशाली जिला रालोजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।और कहा है कि इनके मार्गदर्शन में देश एक नई ऊंचाई को हासिल करेगा। साथ ही साथ देश ने पहला आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होता है। इनका जीत स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं एनडीए के शीर्ष नेताओं को आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई एवं शुभकामना दिया है। द्रौपदी मुर्मू को देश के 15 में राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है इनके लेकर लोगों में काफी खुशी का माहौल है। हर्ष व्यक्त करने में रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,शिवनाथ पासवान,प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह,सतनारायण शर्मा,वरिष्ठ नेता नगेंद्र सिंह,गौरीशंकर पासवान,इंद्र भूषण ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,सच्चिदानंद सिंह, विमल ठाकुर,शैलेंद्र गुप्ता,मनोज कुमार,विवेक भारती सहित अनेक रालोजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

You may have missed