संवाददाता सुशील चंद्र । क़स्बा बाह के मोहल्ला गंज निवासी महिला ऊषा देवी पुलिस और सरकार से न्याय के लिए गुहार लगा रही है।पीड़िता ने अपने पति रिटायर्ड बी.एस. एन. एल.कर्मी दीन दयाल पुत्र जय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी को लगभग 28 वर्ष हो चुके हैं और उसकी 5 पुत्रियां हैं जिसमें से वह चार की शादी कर चुकी है जबकि एक कुवाँरी है जो उसके साथ ही रहती है।महिला का कहना है कि उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता रहता है और पुत्र पैदा न करने का ताना मारता रहता है जिसकी शिकायत महिला द्वारा कई बार अपने सगे संबंधियों से की गई जिसमें कई बार पंचायत भी हो चुकी है। जिसमें लोगों द्वारा पति दीनदयाल को कई बार समझाया गया जिसका असर उस पर कुछ दिन तक ही रहता है बाद में फिर से वह प्रताड़ित करने लगता है ।
उत्पीड़न से तंग आकर वह अपनी शादी शुदा बेटियों के घर रहती है।रक्षाबंधन पर वह 4 अगस्त को अपने पति के घर मोहल्ला गंज बाह पर आयी थी यह घर महिला ऊषा देवी के ही नाम है।घर आने पर उसके पति ने उसके साथ फिर मारपीट कर दी और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।धमकी देने के बाद वह घर का ताला लगाकर अटेर मध्यप्रदेश भाग गया है।
पीड़ित महिला अपनी पुत्री के साथ मोहल्ले में दर-दर की ठोकरें खाती फिर रही है।महिला ने थाना बाह पहुँचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।महिला ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से घर पर कब्जा दिलवाने और पति की पेंशन से खर्चा हेतु धनराशि दिलवाने की गुहार लगाई है।