राजापाकर प्रखंड में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मना 77वां गणतंत्र दिवस

IMG-20260126-WA0038(1)
Share News

Bihar News | Rajapakar, Vaishali

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

IMG 20260126 WA00381

बीस सूत्री कार्यालय परिसर में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ, राजापाकर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. पी. उपाध्याय, उत्तर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार तथा पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजापाकर में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।

IMG 20260126 WA0036 1

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत, नृत्य एवं झांकियों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामेश्वर प्रसाद सिंह, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार, थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, डॉ. एस. पी. उपाध्याय, बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश राय सहित समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Trending News