बरांटी थाना परिसर में भव्य रूप से मना 77वां गणतंत्र दिवस, थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया ध्वजारोहण

बरांटी थाना परिसर में भव्य रूप से मना 77वां गणतंत्र दिवस, थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया ध्वजारोहण
Share News

Bihar News | Baranti, Vaishali

वैशाली जिले के बरांटी थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह थाना परिसर में आयोजित किया गया, जहां बरांटी थाना क्षेत्र की सभी पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आसपास के विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

IMG 20260126 WA0041

मुख्य समारोह स्थल पर बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे पूरे थाना परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल व्याप्त हो गया।

20260126 193255

समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन के सहयोग की भी अपील की।

20260126 193219

इस अवसर पर थाना परिसर में एएसआई मुरलीधर, एएसआई राजीव राज, एएसआई मीरा कुमारी, एएसआई विनोद सिंह, कांस्टेबल अप्रिना कुमारी, चौकीदार हरेंद्र पासवान, गणेश पासवान, बसंत पासवान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Trending News