Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान

राजापाकर वैशाली में गैस आपूर्ति में देरी, उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर
जनवाद टाइम्स 12 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर, जिला वैशाली (बिहार)
दिनांक : 12 मार्च 2026

राजापाकर में गैस एजेंसी पर समय से गैस नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में गैस एजेंसी पर समय से गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के लोग सुबह 6 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।

राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति में देरी के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।

2–3 दिन में पहुंच रही गैस गाड़ी

दीपक गैस एजेंसी के कर्मी सरोज कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई में देरी के कारण समस्या हो रही है।

राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग

उन्होंने बताया कि पहले प्रतिदिन एक ट्रक गैस एजेंसी पर पहुंचती थी, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल जाता था।
लेकिन वर्तमान में गैस गाड़ी कोईलवर और आरा से आती है और अब 2 से 3 दिन में एक बार ही एजेंसी तक पहुंच पा रही है। इसका मुख्य कारण गैस डिपो में भी पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध नहीं होना बताया जा रहा है।

ब्लैक में गैस बेचने की बात को बताया अफवाह

गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचने की बात पर एजेंसी कर्मी ने साफ कहा कि यह सिर्फ अफवाह है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी में कंपनी द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है और उससे एक रुपये भी अधिक नहीं लिया जाता।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग लकड़ी से खाना बनाते हैं और गैस का उपयोग कम करते हैं, ऐसे मामलों की जानकारी उन्हें नहीं है।

गैस बुकिंग के अंतराल को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम

पहले सामान्य गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को लगभग 10 दिन के अंदर गैस सिलेंडर मिल जाता था।

बाद में उज्ज्वला योजना के तहत यह अवधि 15 दिन कर दी गई। गैस की कीमत बढ़ने के बाद इसे 25 दिन कर दिया गया था।
लेकिन अब एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने 7 फरवरी को गैस ली थी, जबकि अगली बुकिंग की तारीख 25 मार्च दिखाई जा रही है।

इस तरह उपभोक्ताओं को लगभग 45 दिन बाद नंबर आने की जानकारी मिल रही है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति है।
एजेंसी संचालक ने दी सफाई

दीपक गैस एजेंसी के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि 45 दिन पर गैस मिलने को लेकर एजेंसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है और उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
आंगनबाड़ी सेविका को भी नहीं मिला गैस सिलेंडर

राजापाकर क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका हसरत साइन गैस लेने एजेंसी पहुंची थीं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल सका।
एजेंसी कर्मियों ने बताया कि फिलहाल सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए गैस उपलब्ध है। अन्य उपयोगकर्ताओं को गैस उपलब्ध होने के बाद ही दिया जाएगा।

कमर्शियल गैस की सप्लाई भी प्रभावित

क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है।
इसके कारण होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

बुकिंग नंबर पर कॉल करने पर स्विच ऑफ

कई गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी का बुकिंग नंबर डायल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

उपभोक्ता मंजू देवी, अनिल कुमार, दीपक कुमार और मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस समस्या के कारण गैस बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।

इस संबंध में एजेंसी संचालक ने बताया कि सर्वर डाउन रहने के कारण ऐसी समस्या हो रही है। सर्वर ठीक होने के बाद बुकिंग प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी।

मुख्य तथ्य 

  • राजापाकर में गैस एजेंसी पर गैस मिलने में देरी
  • सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े हो रहे उपभोक्ता
  • 2–3 दिन में पहुंच रही गैस सप्लाई गाड़ी
  • कमर्शियल गैस की सप्लाई भी प्रभावित
  • बुकिंग नंबर पर कॉल करने पर स्विच ऑफ
  • सर्वर डाउन होने से बुकिंग में समस्या

Post navigation

Previous: इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
Next: राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.