Bihar News | राजापाकर (वैशाली)
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंगाजल दक्षिणी काली स्थान में शिवनंदन गया उच्च विद्यालय बाकरपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नर्मता कुमारी ने की, जबकि संचालन सामाजिक नेता मुकेश राय द्वारा किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकगण, शिक्षा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रधान शिक्षिका नर्मता कुमारी ने शिक्षक गणेश प्रसाद के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरल, शांत और अनुशासित कार्यशैली विद्यालय के लिए प्रेरणादायक रही है। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताया, हालांकि विभागीय आदेश के अनुसार सेवानिवृत्ति को नियति बताया।
सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद को उपस्थित शिक्षकों व समाज के लोगों ने शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समन्वयक धर्मनाथ शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष वकील राय, जिला उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष राम सुबोध राय, सचिव रिंकू कुमारी, प्रधानाध्यापक आनंदी पासवान, राजदेव राय, मुरारी प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, अवधेश सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।