Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: राजापाकर प्रखंड में माता सरस्वती की मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली झांकियां

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
IMG-20260124-WA0029
Share News
       

Bihar News | राजापाकर (वैशाली)

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में शनिवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गाजे-बाजे और बैंड बाजा के साथ पूजा समितियों द्वारा मूर्तियों को सूरतपुर पोखर एवं लोमा पोखर सहित आसपास के पोखरों और नहरों में विसर्जित किया गया।

राजापाकर सरस्वती मूर्ति विसर्जन

गौरतलब है कि सरस्वती पूजा को लेकर पूर्व में थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पूजा समाप्ति के बाद सभी पूजा समितियां अपने नजदीकी पोखर या नहर में ही मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करें। इसी के आलोक में शनिवार को थाना क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों में पूजा समितियों ने निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया।

थानाध्यक्ष के निर्देश पर चौकीदारों द्वारा भी सभी पंचायतों में विसर्जन को लेकर निगरानी रखी गई। वहीं राजापाकर बाजार सरस्वती पूजा समिति के व्यवस्थापक अंकित कुमार के नेतृत्व में माता सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के सूरतपुर पोखर में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

इस दौरान बच्चे और युवा “सरस्वती माता की जय”, “विद्या की देवी माता सरस्वती की जय” जैसे जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए। पूरे आयोजन में माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

मौके पर राम अवतार शाह, रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, गौरव कुमार, विनोद गुप्ता, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, अपर समाहर्ता संजय कुमार हुए शामिल
Next: Agra News :प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग में हर्षोल्लास से मनाई गई बसंत पंचमी एवं पराक्रम दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.