Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, अपर समाहर्ता संजय कुमार हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
राजापाकर भूमि विवाद निवारण शिविर
Share News
       

Bihar News | राजापाकर (वैशाली)

अंचल कार्यालय राजापाकर के परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वैशाली के अपर समाहर्ता संजय कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने शिविर के दौरान फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की जानकारी अंचलाधिकारी से ली और सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि छूटे हुए किसानों का घर-घर जाकर पंजीकरण सुनिश्चित करें।

राजापाकर भूमि विवाद निवारण शिविर

शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के फतेहपुर फुलवरिया गांव निवासी अजय कुमार हिमांशु ने अपने भूमि विवाद की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि टाइटल सूट में मामला लंबित होने के बावजूद म्यूटेशन किए जाने को लेकर उन्होंने आवेदन दिया है और म्यूटेशन को रद्द करने की मांग की है।

वहीं बाकरपुर पंचायत के कुमोद कुमार सिंह ने भूमि मापी के लिए आवेदन किया। अंचलाधिकारी ने जानकारी दी कि एक खेसरा की मापी के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है, जिसे ऑनलाइन राजस्व विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद अंचल कार्यालय द्वारा मापी की तिथि निर्धारित की जाएगी।

इसके अलावा शिविर में परिमार्जन और म्यूटेशन से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परिमार्जन के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है तथा जहां म्यूटेशन विवादित होगा, वहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में अंचल कार्यालय के कर्मियों में शेखर कुमार, नवीन कुमार, रूपा कुमारी, बच्चा बाबू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: पश्चिम चम्पारण: नौतन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त
Next: Bihar News: राजापाकर प्रखंड में माता सरस्वती की मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली झांकियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.