Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0008
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

अवर डाकघर राजापाकर में जमा राशि के भुगतान में हो रही देरी को लेकर खाताधारकों ने नाराजगी जताई। कई खाताधारकों ने आरोप लगाया कि बड़ी राशि के भुगतान के लिए उन्हें कई दिनों तक डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20260606 WA0008

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे भुगतान में कोई विशेष समस्या नहीं होती, लेकिन बड़ी राशि निकालने वाले खाताधारकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पाता। उनका आरोप है कि डाकघर में अक्सर कैश की कमी का हवाला देकर भुगतान टाल दिया जाता है।

राजापाकर दक्षिणी वार्ड संख्या-15 निवासी अर्चना देवी, पति अनिल कुमार गिरी ने बताया कि उनकी सावधि जमा (एफडी) की अवधि पूरी हुए चार से पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत खराब है और धनाभाव के कारण इलाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद उन्हें प्रतिदिन डाकघर आकर वापस लौटना पड़ रहा है।

वहीं राजापाकर दक्षिणी निवासी नागदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी ही जमा राशि निकालने के लिए खाताधारकों को कई बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। पूर्व में भी कई बार नकदी की कमी के कारण खाताधारकों को भुगतान में विलंब का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि इसी वजह से लोग डाकघर की बजाय वाणिज्यिक बैंकों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जहां जमा राशि की निकासी अपेक्षाकृत आसान और समयबद्ध होती है।

इस संबंध में अवर डाकघर राजापाकर के डाकपाल संतोष कुमार ने बताया कि छोटे भुगतान में कोई समस्या नहीं है, लेकिन बड़ी राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध नहीं होने पर कठिनाई उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि अर्चना देवी के मामले की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है और आवश्यक राशि की मांग प्रधान डाकघर हाजीपुर को भेज दी गई है। राशि उपलब्ध होते ही संबंधित खाताधारक को भुगतान कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन
Next: Bihar News : खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260606-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं

जनवाद टाइम्स 6 June 2026

Latest News

  • Bihar News : खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
  • Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं
  • Bihar News : बेतिया में निःशुल्क भोजनालय के 2011 दिन पूरे, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जताया आत्मगौरव
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.