Bihar News: राजापाकर दुग्ध उत्पादक समिति में 2 साल का बोनस वितरण से 157 किसानों को मिला लाभ

Share News

राजापाकर में दुग्ध उत्पादक समिति द्वारा किसानों को बोनस वितरण समारोह

IMG-20260325-WA0012
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर, वैशाली

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर स्थित पश्चिमी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के परिसर में पशुपालकों के बीच दो वर्षों का बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पशुपालक शामिल हुए।
कार्यक्रम में राजापाकर दक्षिणी पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर समिति के सचिव सीताराम प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया। वहीं समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने सुपरवाइजर वीरेंद्र राय को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र राय ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल से किसानों के घर-घर जाकर पशुओं को कृमिनाशक दवा दी जाएगी तथा लंबी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू किया जाएगा।

IMG 20260325 WA0012 scaled

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति के सदस्य किसान की आकस्मिक मृत्यु होने पर 1 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाएगी, जबकि पशुधन की मृत्यु होने पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

समिति द्वारा वर्ष 2021-22 और 2022-23 का कुल 64,776 रुपये का बोनस वितरण किया गया। साथ ही दातव्य कोष से 8 गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया।
बोनस वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान अशोक सिंह, द्वितीय स्थान पर सर्वजीत सिंह एवं तृतीय स्थान पर शंभू सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें बोनस राशि के साथ दूध का केन, गमछा और माला देकर स्वागत किया गया।

अन्य किसानों को भी बोनस राशि के साथ एक-एक दूध का केन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। कुल 157 किसानों को इस योजना का लाभ मिला।

इस अवसर पर अनिल कुमार, रणवीर सिंह, सीताराम प्रसाद सिंह, भगवत राय, राम जनम राय, राजू राय, त्रिवेणी राय, अवधेश राय, रंजीत सिंह, सिपाही सिंह, गुलिया देवी, शैली देवी, सीता देवी, लगन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News