संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 113 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने दी।

उन्होंने बताया कि शिविर में डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर रमेश चंद्रा एवं एएनएम किरण कुमारी, हेमा कुमारी, रेणु कुमारी, गुंजा कुमारी और शांति कुमारी ने जांच कार्य में सहयोग किया। जांच के दौरान महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए।
शिविर में गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन, विटामिन और बी-कॉम्प्लेक्स की दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने, भारी वजन नहीं उठाने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। भोजन में हरी सब्जियां, फल, दूध और अंडा शामिल करने पर जोर दिया गया।
महिलाओं को महीने में तीन बार लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में नियमित जांच कराने और प्रसव नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की सलाह दी गई, ताकि प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्स की देखरेख में सुरक्षित डिलीवरी हो सके।
प्रखंड के सभी पंचायतों से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर शिविर तक लाया गया।