Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली का 53वां स्थापना दिवस राजापाकर में धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न योजनाओं का हुआ वितरण

जनवाद टाइम्स 8 February 2026
IMG-20260208-WA0018
Share News
       

राजापाकर/वैशाली। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वैशाली जिले का 53वां स्थापना दिवस राजापाकर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर परिसर में किया गया।

वैशाली का 53वां स्थापना दिवस राजापाकर में धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न योजनाओं का हुआ वितरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सूरज प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इफ्तिखार खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक महेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआरओ दिवाकर कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने अतिथियों का बुके और शाल देकर स्वागत किया।

वैशाली का 53वां स्थापना दिवस राजापाकर में धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न योजनाओं का हुआ वितरण

संगीत शिक्षक भोलाराम तूफानी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं प्रियांशु, सिमरन, प्रिया और अंशु ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रभात फेरी भी निकाली गई।

अपने संबोधन में विधायक महेंद्र राम ने कहा कि वैशाली का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह लोकतंत्र की धरती है और वर्ष 1972 में मुजफ्फरपुर से अलग होकर वैशाली जिला बना। उन्होंने भगवान बुद्ध और महावीर जैन से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया।

वैशाली का 53वां स्थापना दिवस राजापाकर में धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न योजनाओं का हुआ वितरण

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जिसमें जीविका समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। जीविका दीदियों ने स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता के अपने अनुभव साझा किए।

इस मौके पर प्रखंड प्रशासन द्वारा मनरेगा के तहत रूबी देवी, पिंकी देवी और किरण देवी को जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 11 लोगों को निःशुल्क चश्मा तथा चार दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। साथ ही पूनम देवी और महेंद्र राम को बसकीत पर्चा भी दिया गया।

कार्यक्रम में सीईओ गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, कुमार सौरभ, शिवनाथ सिंह, अवधेश राय, मंजय कुशवाहा, सुबोध सिंह, मुकेश पटेल, दरोगा पासवान, आलोक कुमार, केशव नारायण राय, सुरेश शाह, संजय कुमार, पंकज कुमार शाह, अमर वर्मा, प्रवीण कुमार, उपेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पटना विश्वविद्यालय: काउंसलर सुधांशु राठौर ने विज्ञान संकाय में लगवाए 5 वॉटर कूलर, छात्रों से किया वादा पूरा
Next: राजापाकर CHC में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा शिविर, 113 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.