Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pryagraj News: जनपद प्रयागराज में अनियंत्रित जायलो कार के नहर में पलटने से 5 लोगों की मौत

जनवाद टाइम्स 14 October 2020
Pryagraj News: 5 people died due to uncontrolled yellow car overturning in Prayagraj district
Share News
       

 

संवाददाता गुलाब सिंह गौतम
बहरिया/प्रयागराज: बहरिया थाना क्षेत्र में एक गांव में भंडारे के कार्यक्रम से वापस आ रहे परिवार सहित जाइलो गाड़ी नहर में पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी आनन-फानन में पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया

Pryagraj News: 5 people died due to uncontrolled yellow car overturning in Prayagraj district

जानकारी के अनुसार संजय पटेल पुत्र रामदुलार निवासी बुआपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ की ससुराल प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र में भवानापुर गांव के राम सिंह पटेल के यहां ससुराल में निशान मानता मानी गई थी। उसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संजय पटेल के परिजन जाइलो गाड़ी से परिवार सहित भवानापुर सोमवार को आए थे। मंगलवार को भंडारा में शामिल होने के बाद अपने घर बुआपुर जाने के लिए निकले रास्ते में बहरिया के करनाई पुर के पास करकटेपुर नहर पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। जिससे गाड़ी में बैठे लोग पानी में डूब गए। गाड़ी की पलटने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े। आनन-फानन में लोगों को गाड़ी से निकाला गया। तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी घायलो को पुलिस की मदद से प्रयागराज जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने 2 लोगों को और मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि  जायलो गाड़ी में 9 लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही कई थाने की पुलिस के साथ आलाधिकारी भी मौके पर गए। मरने वालों में प्रमोद कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बुआपुर थाना मान्धाता, केवल देवी पत्नी शिव शंकर उम्र 50 वर्ष बुआपुर, सोनी पुत्री श्यामू उम्र 17 वर्ष बुआपुर, शांति देवी पत्नी सीताराम उम्र 65 वर्ष निवासी बुआपुर व रविन्द्र की माता नाम अज्ञात ऊम्र 60 वर्ष निवासी बुआपुर की पानी में दम घुटने से मौत हो गयी। वही सीमा देवी पत्नी राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी गंगापार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर क्षेत्राधिकारी सोरांव, गंगापार के कई थानों की फोर्स मौके आनन-फानन में पहुंची। हालांकि बहरिया पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया

Post navigation

Previous: पराली के बेहतर प्रबंधन से किसानों को होगा आर्थिक लाभ- सोनिया संत कबीर नगर
Next: Etawah News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सर्राफा कमेटी लखना का शपथ ग्रहण करवाय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.