Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

राफेल विमानों के स्वागत की तैयारी पूरी, भारत आते ही नए नाम से नवाज़ा जाएगा

जनवाद टाइम्स 29 July 2020
Rafale planes
Share News
       

राफेल विमानों के स्वागत की तैयारी पूरी, भारत आते ही नए नाम से नवाज़ा जाएगा

मनोज कुमार राजौरिया । फ्रांस से 27 जुलाई को पांच राफेल विमान भारत के लिए उड़ान भर चुके थे जो कि आज बुधवार को तकरीबन दोपहर 2 से 3 बजे तक ये लड़ाकू विमान भारत की धरती पर कदम रख लेंगे। वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से इन्हें 15 अगस्त के बाद ही शामिल किया जाएगा।

Rafale planes

भारतीय वायुसेना ने इन लड़ाकू विमानों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि एलएसी पर तनाव को देखते हुए इन्हें चीन सीमा पर तैनात किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी तैयारी है कि दूसरा स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल में तैनात करने की तैयारी है। वायुसेना ने लड़ाकू विमानों के पहले बेड़े को खास नाम देने की भी तैयारी कर ली है।

Rafale planes

वायुसेना ने राफेल विमान के रखरखाव की भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जा चुका है। इन दो एयरबेस पर 400 करोड़ रुपये की लागत से शेल्टर, हैंगर और अन्य सुविधाओं समेत सभी बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया है।

◆ राफेल को मिलेगा ये नाम

फ्रांस में तैयार हुए इन राफेल विमानों के बेड़े को भारत आने पर नया नाम मिलेगा। इन विमानों के बेड़े को वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन के तौर पर जाना जाएगा। राफेल विमान के स्क्वाड्रन का नाम ‘गोल्डन एरो’ होगा।

Rafale planes

राफेल विमानों को उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खास ट्रेनिंग दी गई है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम वर्तमान में भी चल रहा है। इसके लिए अभी 5 राफेल विमानों को फ्रांस में ही रखा गया है ताकि पायलटों को ट्रेनिंग दी जा सके।

फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट ने 10 राफेल विमान अभी दिए हैं। इनमें से पांच फ्रांस में ही हैं, जिन पर वायुसेना के पायलट ट्रेनिंग लेंगे। भारतीय दूतावास के मुताबिक यह ट्रेनिंग कार्यक्रम अभी नौ महीने और चलेगा। सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक हो जाएगी।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : 9 घंटे तक एग्जाम सेंटर के अंदर रहेंगे बीएड एंट्रेंस एग्जाम कैंडीडेट्स
Next: Ambedkar Nagar : आलापुर थाना आलापुर हिसामुद्दीन पुर पिपरा कर्मराज का गौशाला ध्वस्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260716-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन नैनो-उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किसान महासभा का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को सांप ने डंसा, वन विभाग करेगा कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 16 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार
  • बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां
  • बिहार न्यूज़: यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन नैनो-उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किसान महासभा का प्रदर्शन
  • बिहार न्यूज़: किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को सांप ने डंसा, वन विभाग करेगा कार्रवाई
  • बिहार न्यूज़: बसरा कृषि कार्यालय में किसान सलाहकार समिति की बैठक, जैविक खेती और किसान योजनाओं पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.