Prayagraj News :मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Prayagraj News :मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल दिनांक- 30.05.2023 से दिनांक 30.06.2023 तक खोला गया था।

IMG 20230708 WA0011

मत्स्य, उ0प्र0 लखनऊ महोदय द्वारा आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 15.07.2023 तक बढ़ाई गयी है| विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है।

Prayagraj News :मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन प्रयागराज से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

You may have missed