Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 जून को आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रिले के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 जून को आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रिले के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में 27 जून को प्रातः 06ः30 बजे से 09ः30 बजे तक चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रिले के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 जून को आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रिले के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्नबैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी मूलभूत सुविधाओं पीने का पानी, साफ-सफाई तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी तथा महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी जी है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गु्रप डांस का भी आयोजन किया गया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 जून को आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता चेन्नई हेतु टार्च रिले के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्नइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, एस0पी0 ट्रैफिक , नगर मजिस्ट्रेट श्री गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed